Bangalore weather: 32 डिग्री पर उबल रहे बेंगलुरु में भारी बारिश, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Bangalore Weather:32 डिग्री पर उबल रहे बेंगलुरु में शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया और इस वक्त यहां पर भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आपको बता दें कि बीते चार दिनों से शहर में लखनऊ वाली भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर वीकेंड पर बरसात की आशंका व्यक्त की थी और वो आज सही निकली।मालूम हो कि पूरा कर्नाटक इस वक्त गर्मी से जूझ रहा है।

राज्य के अन्य जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक का पहुंच गया है लेकिन आज हुई बारिश से निश्चित तौर पर यहां के तापमान में कमी आएगी।। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि ये स्थितियां पूरे सप्ताह बनी रहेंगी।
बेंगलुरु, मैसूर, कोडागु, चिकमगलुरु, चामराजनगर और अन्य सहित कई जिलों में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा।
कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद (Bangalore Weather)
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अनुसार रविवार-सोमवार को येलहंका, दशरहल्ली और पश्चिम और दक्षिण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है। आपको बता दें कि 21 मार्च को शिवमोगा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेंगलुरु में, हवाई अड्डे पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
केएसएनडीएमसी ने बताया है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। इनमें बीदर, विजयपुरा, कन्नड़, यादगीर, बागलकोट और अन्य शामिल हैं। कुल नौ जिलों में तापमान इससे ऊपर रहने की उम्मीद है।
हवा की गति 40-50 किमी/घंटा (Bangalore Weather)
लेकिन बेंगलुरु, मैसूर, हसन, चिकमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, कोलार, तुमकुर और रामनगर जैसे इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा, इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
राज्य के कई जिलों में अभी से ही पानी की कमी
आपको बता दें कि मार्च के महीने में गर्मी से जूझ रहे राज्य के कई जिलों में अभी से ही पानी की कमी देखी जा रही है, हालांकि राज्य सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि स्थिति कंट्रोल में है और अभी किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications