विश्व की डायनेमिक शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु टॉप पर, हैदराबाद नंबर 5 पर
बेंगलुरू। कर्नाटकवासियों के लिए गर्व की बात है क्योंकि उनकी राजधानी बेंगलुरू को विश्व की बेस्ट डायनेमिक शहरों की लिस्ट में शीर्ष स्थान नसीब हुआ है। इस लिस्ट में नवाबों के शहर हैदराबाद को भी जगह मिली है, उसे 5वां स्थान हासिल हुआ है।
आपको बता दें कि World Economic Forum (WEF)की इस लिस्ट में उन शहरों को शामिल किया गया है, जिनमे टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव, ग्लोबल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और बढ़ती आबादी को समाहित करने की कूबत है इसलिए इस लिस्ट में आईटीहब बेंगलुरु को पहला स्थान मिला है।

पांचवे पर हैदराबाद(भारत)
इस लिस्ट में दूसरा नंबर हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) का है तो तीसरा स्थान सिलिकॉन वैली(यूएसए) मिला है तो चौथे नंबर पर शंघाई(चीन) है, पांचवे पर हैदराबाद(भारत), 6ठे नंबर पर लंदन(यूके), 7वें नंबर पर आस्टिन(यूएसएस),8वें नंबर पर हनोई(वियतनाम), 9वें नंबर पर बोस्टन(यूएसएस) और 10वें नंबर पर नैरोबी( केन्या) है।
डायरेक्टर जेरमी केली
JLL के डायरेक्टर जेरमी केली ने इस लिस्ट को लेकर कहा कि दुनिया की अधिकतर आबादी इन शहरों में रह रही है और आने वाले वक्त में ये आबादी और बढ़ेगी।

भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बडा शहर
आपको बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बडा शहर और पांचवा सबसे बडा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारी क्षेत्र में 900 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है।

पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर
पहले कर्नाटक की राजधानी मैसूर हुआ करती थी लेकिन अंग्रेजों के प्रभाव में मैसूर राज्य की राजधानी मैसूर शहर से बेंगलुरू में स्थानंतरित हो गई थी, बाद में मैसूर का शाही वाडेयार परिवार भी बेंगलुरू से ही शासन चलाने लगा था। 1947 में भारत की आज़ादी के बाद मैसूर राज्य का भारत संघ में विलय हो गया और बेंगलुरू 1956 में नवगठित कर्नाटक राज्य की राजधानी बन गया।

बैंगलोर से बेंगलुरू
साल 2014 में इस शहर का नाम बैंगलोर से बेंगलुरू हो गया। ये भारत के सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातों का अग्रणी स्रोत रहा है, और इसी कारण से इसे 'भारत का सिलिकॉन वैली' कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications