आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ट्रेन हादसा, कांग्रेस विधायक समेत 5 की मौत, कई घायल
बैंगलोर। एक दुखद खबर आंध्रप्रदेश से है, जहां के अनंतपुर में बंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस की लॉरी से टक्कर हो गई, इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिसमें कर्नाटक के कांग्रेस विधायक वेंकटेश नायक भी शामिल है।

यह हादसा सुबह दो बजकर 10 मिनट पर हुआ। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन के डिब्बे लॉरी से टकराने के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में करीब 25 लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। अंधेरा होने की वजह से बचाव एवं राहत कार्य देर से शुरू हो सका। फिलहाल ट्रैक को क्लीयर करने का काम जारी है।
Bangalore-Nanded Express collides with lorry in Anantpur: Accident happened at 2:10AM, 5 killed, 25 injured pic.twitter.com/1j6zKN9sum
— ANI (@ANI_news) August 24, 2015 











Click it and Unblock the Notifications