पत्नी के किए 15 टुकड़े, बैग में भरकर नहर में फेंका, सामने आई ये वजह
मेंगलुरुः कर्नाटक के होसपेटे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने पति से कार की मांग कर रही थी। इसी को लेकर पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पत्नी ने पत्नी की लाश को 15 टुकड़ों में काट दिया।

लाश को 15 टुकड़ों में काटने के बाद एक बैग में भरा और फिर लाश को नहर में फेंक आया। जब परिवार वालों में पत्नी के बारे में पूछा था उसने कहा कि उसकी पत्नी गायब हो गई है। त्नी की हत्या के कई दिनों तक उसने अपने परिवार को धोखे में रखा और इस बारे में किसी को नहीं बताया।
आरोपी पति का नाम चंद्रहास है और उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। दोनों के बीच झगड़े की मुख्य वजह कार ही बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों में 19 फरवरी 2018 को जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह थी। पत्नी द्वारा पति से कार की मांग करना।
मेंगलुरु के रहने वाले पत्नी-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों में बहुत प्यार था और दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्रहास ने अपनी भारती के शव को 15 टुकड़ों में काटा और चार बैग में भरकर एक नहर में फेंक दिया।
आरोपी चंद्रहास पिछले दो साल से कपड़े की दुकान चलाता है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि चंद्रहास ऐसा कर सकता है। जिसने भी इस बारे में सुना वो हैरान हो गयाा। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें-आज AIIMS में होगा वित्त मंत्री अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट












Click it and Unblock the Notifications