राजस्थान के किशनगंज में सड़क पर EVM मिलने से मचा हड़कंप, दो अफसर सस्पेंड
Recommended Video

नई दिल्ली। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। दूसरी तरफ, बारां जिले में सड़क पर वोटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई ईवीएम मिलने के बाद मशीन की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए, जिसके बाद दो अधिकारियों का निलंबित कर दिया गया है। सड़क पर सीलबंद मशीन लावारिस पड़ी मिली थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

सड़क पर लावारिश हालत में मिली थी ईवीएम
लापरवाही के आरोप में शाहाबाद तहसील के अब्दुल रफीक और नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ईवीएम में सील लगी होने के कारण पता चलता है कि इस मशीन का इस्तेमाल दिन में वोटिंग के लिए किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर ईवीएम की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दो अधिकारी निलंबित किए गए
दरअसल, सड़क पर ईवीएम पाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इसे कब्जे में लिया और इसकी सूचना चुनाव अधिकारियों को दी थी। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहाबाद इलाके में ये ईवीएम देर शाम सड़क पर लावारिश पाई गई थी।
पुलिस ने ईवीएम को लिया था कब्जे में
बता दें कि राजस्थान की 199 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 74.08% प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?











Click it and Unblock the Notifications