VIDEO: भाजपा विधायक के विवादित बोल, 'जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं वो पाकिस्तानी हैं'

बलिया। खस्ताहाल कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बलिया स्थित बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार सुरेंद्र सिंह ने भारत माता की जय न बोलेने वालों को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, जो लोग भारत माता की जय और वन्दे मातरम कहने से कतराते हैं उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

surendra

सुरेंद्र सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं ऐसे लोगों की पाकिस्तानी कहता हूं कि जो निर्दोष लोगों पर गोली चलाते है, मैं ऐसे लोगों को भी पाकिस्तानी कहता हूं जो भारत माता की जय कहने से कतराते हैं। जो लोग मातृभूमि में पैदा होने के बाद भी अपने देश को माँ की श्रेणी में नहीं रखते मुझे उनकी राष्ट्र भक्ति में संदेह है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी और आजमखान पर जमकर निशाना साधा और कहा की जो लोग भारत माता को डायन कहते है उनके लिए संविधान में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उनके प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए।

यहीं नहीं विधायक सुरेन्द्र सिंह ने खनन माफियाओं का पक्ष लेते हुए यहाँ कहा कि, अगर पुलिस भी अवैध वसूली करती है और किसानों और आम जनता को परेशान करती है तो उसके साथ भी वैसा ही बर्ताव करना चाहिए जैसा पुलिस चोर के साथ करती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं। उन्होंने जनवरी में कहा था कि, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

सिंह ने कहा 'हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे भारत में रह पायेंगे।' विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अवतार पुरुष' करार देते हुए कहा कि 2024 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+