'बालिका वधू' की पूर्व आनंदी यानी प्रत्यूषा बनर्जी से हुई छेड़खानी, FIR दर्ज
मुंबई। कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' में लीड करेक्टर आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बैनर्जी के साथ कुछ लोगों ने फर्जी पुलिसवाले बनकर छेड़खानी और बदसलूकी की है।
मामला शाम 7 बजे का है जब प्रत्यूषा के घर पर 4-5 लोग पुलिस की ड्रेस में उनके घर पर घुस आये और उनसे ऊंट-पटांग हरकतें और बातें करने लगे। ये लोग प्रत्यूषा से उनके प्रेमी राहुल राज सिंह के बारे में पूछ रहे थे।
फर्जी पुलिस वालों ने प्रत्यूषा से उनके घर पर की बदसलूकी
जब प्रत्यूषा ने कहा कि वो घर पर नहीं है तो वो अपनी गुंडागर्दी पर उतर आये फिलहाल प्रत्यूषा ने मुंबई कांदीवली वेस्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि प्रत्यूषा के प्रेमी राहुल राज सिंह ने कार खरीदने के लिए अमित दलवी नाम के व्यक्ति से पैसे लोन लिये थे।
प्रेमी के चक्कर में प्रत्यूषा से हुई बदसलूकी!
जिसकी पेमेंट वो सही ढंग से नहीं कर रहे थे और पिछले दिनों शायद इसी बात पर राहुल और अमित के बीच में कहा-सुनी हुई थी और मामला मार-पीट पर उतर आया था। जिसके बाद सोमवार को प्रत्यूषा के साथ यह घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications