पत्नी ने बनाई सीएम योगी की पेंटिंग, पति ने घर से निकाला
इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में बीते 20 अगस्त को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मुस्लिम महिला को सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ और देश के प्रधानमंत्री की पेंटिंग बनाना महंगा पड़ गया। महिला के ससुराल वालों को ये बाद इतनी नागवार लगी कि उन्होंने महिला को घर के बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं पति सहित सभी लोग अब उस महिला को पागल बता रहे हैं। ससुराल वालों ने उस महिला की जमकर पिटाई भी की।

इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में बीते 20 अगस्त को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शमशेर खान ने अपनी बेटी नगमा परवीन की शादी बलिया के परवेज खान से एक साल पहले 26 नवम्बर को किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच की नगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पेंटिंग बनाई और अपने शौहर परवेज को दिखाया। पेंटिंग देखते ही परवेज नगमा पर नाराज हुआ और उसकी बनाई हुई पेंटिंग के बारे में परिवार के बाकी सदस्यों को बताया। जिसके बाद परिवार के लोगो ने नगमा को पागल कहते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
इस घटना के बाद नगमा परवीन को उसके अब्बा शमशेर खान लेकर मायके आ गए। अभी पेंटिंग का विवाद चल ही रह था कि किसी ने नगमा को बताया कि उसके शौहर परवेज खान दूसरा निकाह करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी पर नगमा अपने अब्बा को लेकर ससुराल गयी तो वह लोगो ने उसे अंदर नही घुसने दिया बल्कि उसके साथ दोबारा मारपीट भी की। इस घटना से क्षुब्ध होकर वो दोबारा थाने पहुंची और पति सहित ससुराल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications