Balasore Train Accident: रेल दुर्घटनास्‍थल का दौरा करने पहुंचे पीएम मोदी, देखें VIDEO

PM Modi reached Balasore: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद घटनास्‍थल का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं।

PM Modi reached Balasore,

PM Modi reached Balasore: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। ये एक्‍सीडेंट तीन ट्रेनों के बीच हुआ जिसमें अब तब 290 लोगों के मारे जाने की खबर है और 900 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

इस घटना के कुछ घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की दोपहर बालासोर घटना स्‍थल पर पहुंच चुके है। घटना स्‍थल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी घायलों का हाल जानने के लिए अस्‍पतालों का भी दौरा करने वाले हैं। दुर्घटना स्थल के बाद पीएम मोदी कटक के एक अस्पताल पहुंचे और और घायल यात्रियों का हाल लिया।

पीएम मोदी ने बालासोर के दिल्‍ली से रवाना होने से पहले शनिवार को दिल्‍ली में ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक भी की थी।

जानें कब और कैसे हुआ ये भयावह ट्रेन हादसा?

बता दें ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में 290 से अधिक लोग मारे गए और 900 से अधिक घायल हो गए। शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण वे दूसरी साइड की पटरी पट गए। जिसके बाद बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे हुए डिब्बों से टकरा गई, जिससे उसके अपने ही तीन-चार डिब्बे पटरी से उतर गए, इस ट्रेन एक्‍सीडेंट में एक मालगाड़ी भी शामिल है जिससे एक्‍सप्रेस ट्रेन से टक्‍कर हुई।

मंत्री ने घटना के बाद क्‍या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे विभाग को ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा ये दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, और उनके मंत्रालय को घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रु, घायलों को दो लाख देगी रेलवे

रेल मंत्रालय ने रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख, और रुपये दिए जाएंगे और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता धनराशि दी जाएगी।

Odisha Train Crash: ट्रेन चीरते हुए खंजर की तरह बोगियों में घुसी पटरियां, मच गया था कोहराम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+