Odisha Train Crash: ट्रेन चीरते हुए खंजर की तरह बोगियों में घुसी पटरियां, मच गया था कोहराम

ओडिशा के बालासोर में हुआ ट्रिपल ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। इस ट्रेन हादसे कुछ ऐसी तस्‍वीरें आईं हैं उसमें ट्रेन को चीरती हुई ट्रेन की पटरियां घुस गई।

Odisha Train Crash

Odisha Train Crash: ओडिशा के बालासोर में हुए इस खौफनाक ट्रेन एक्‍सीडेंट में अब तक 288 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 900 लोगों के घायल होने की संभावना जताई गई है।ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की देर शाम हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे की दिल दहला देने वाली तस्‍वीरें आई हैं। ये ट्रेन एक्‍सीडेंट कितना खौफनाक था ये तस्‍वीरें वो ही मंजर बयां कर रही हैं।

2

बोगियों की फर्श में खंजर की तरह घुसी पटरियां

ये ट्रेन हादसा कितना घाटक था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ट्रेन एक्‍सीडेंट के समय रेलवे ट्रेक पर बिछी पटरियां ट्रेन की बोगियों की फर्श को चीरती हुई अंदर खंजर की तरह घुस गई थी।

Odisha Train Crash

ट्रेन की बोगियों में चिपके मिले शव

इस हादसे में कई यात्रियों के शव ट्रेन की बोगियों से चिपके हुए वीभत्‍स हालत में मिले। इंडिया आर्मी और एनडीआरएफ के जवान कल रात से ही रेसक्‍यू कर रहे हैं। इस एक्‍सीडेंट को हुए 17 घंटे से अधिक हो चुका है तभी भी अभी तीन ट्रेन के हादसे के शिकार ट्रेन में फंसे यात्रियों की तलाश जारी है।

जानें कैसे हुआ ये हादसा

बता दें कोलकाता से चेन्‍नई जा रही कोरोमंगल एक्‍प्रेस पटरी से जब तेज स्‍पीड में थी दूसरी पर जाकर पलट गई। तभी उसके बगल से निकल रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्‍सप्रेस जिसे दुरंतो के नाम से जाना जाता है वो कोरोमंडल से टकरा कर पलट गई। दुरंतो से टक्‍कर के बाद कोरोमंडल एक्‍सप्रेस जो कोलकाता से चेन्‍नई जा रही थी वो मालगाड़ी से जाकर टकारा गई और ट्रेन का इंजन बोगी के ऊपर चढ़ गया था।

खून से लतपथ बोगियां में बिखरे पड़ा यात्रियों की चीजें

हादसे की जो तस्‍वीरें सामने आईं है उसमें यात्रियों का खाना, पानी की बोलतें, सामान और जूते-चप्‍पल बिखरे पड़े हुए हैं। हादसे के बाद कबाड़ में तब्दील हो चुकी खून से लतपथ बोगियां ये हादसा कितना भयावह था इसकी कहानी बयां कर रही हैं।

ट्रेन की बोगियों को मशीन से काट कर निकाले गए शव और घायल

रेसक्‍यू टीम ने कई बोगियों को को ड्रिल मशीन से काट कर लहुलुहान यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मरने वालों में बच्‍चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल हैं। इस हादसे में लगातार मरने वालों की संख्‍या का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+