Balasore Train Accident: अभी भी नहीं हो सकी है 101 शवों की पहचान

Balasore Train Accident: ओडिशा में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की जान चली गई है। इसमे से अभी भी 101 लोगों के शव की पहचान नहीं हो सकी है। 55 शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।

odisha

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 275 लोगों की जान चली गई है जबकि 1000 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इस हादसे में 101 मृतकों के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ये शव अभी भी अज्ञात लोगों की लिस्ट में हैं।

ईस्टर्न सेंट्रल रेवले के डिविजनल मैनेजर रिनिकेश रॉय ने कहा कि तकरीबन 200 लोग ओडिशा के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रॉय ने कहा कि तकरीबन 1100 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, जिसमे से 900 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिन 278 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उसमे से 101 लोगों के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर हुई थी। भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर विजय अमृत कुलांगे ने बताया कि 193 शव भुवनेश्वर में रखे हैं, जबकि 80 शव की पहचान नहीं हो सकी है।

55 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बीएमसी में 200 से अधिक लोगों ने कॉल किया है। शवों की पहचान की जा रही है और इसके बाद इसे उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है।

बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ था जब शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे दूसरी पटरी पर आ गए और सामने से आ रही हावड़ा एक्सप्रेस ने इसे टक्कर मार दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इस घटना के बाद उच्च स्तरीय बैठक भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+