Balasore Train Accident: ओडिशा में एक ही जगह कैसे हुई 3 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 10 प्वाइंट में समझिए पूरा मैटर

Balasore Train Accident: ओडिशा बालासोर रेल हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 900 लोग घायल हैं। लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Balasore Train Accident

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम 7 बजे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) और एक मालगाड़ी की एक ही जगह पर भीषण टक्कर हुई। ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लेकिन इन सब के बीच एक सवाल जो सबके मन में है, वो ये कि आखिर ओडिशा के बालासोर में एक ही जगह पर तीनों ट्रेनों कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Bengaluru-Howrah Superfast Express) और मालागाड़ी की टक्कर कैसे हुई?

पहले खबर आई थी कि एक मालगाड़ी से कोरोमंडल एक्सप्रेस टकराई है, उसके थोड़ी देर बार खबर आई कि तीन ट्रेन आपस में टकराई है। इसको लेकर लोग अब परेशान हैं कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे... मृतकों के बढ़ते आंकड़ों के बीच यह सवाल तैर रहा कि आखिर तीन ट्रेनें लड़ीं कैसे...?

यहां 10 प्वाइंट में समझें, 3 ट्रेनें आपस में कैसे टकराई?

  • 1. हादसा कैसे हुआ, और तीनों ट्रेनें आपस में कैसे टकराई, ये जानने से पहले आपको बता दें कि यह हादसा ओडिशा के बालासोर के नजदीक बहानगा बाजार स्टेशन के पास 2 जून की शाम 7 बजे के करीब हआ है।
  • 2. शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12841, जब हावड़ा से चेन्नई की ओर जा रही थी, तो बहानगा बाजार से 300 मीटर पहले डिरेल (पटरी से उतरी) हुई। इसके 10-12 कोच पटरी से उतरी।
Balasore Train Accident

  • 3. हादसा इतना भयानक था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन हादसे के समय आउटर लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ गई। वहीं कोरोमंडल एक्सप्रेस की कुछ पीछे वाली बोगियां तीसरे ट्रैक पर जा गिरीं।
  • 4. इसी दौरान तीसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) ट्रैक पर पड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों से टकराई गई। जिससे हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस की भी 3 से 4 बोगियां पटरी से उतर गई।
  • 5. हादसे के वक्त शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12841) हावड़ा से चेन्नई की ओर जा रही थी।
Balasore Train Accident

  • 6. हादसे के वक्त बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12864, यशवंतपुर से हावड़ा की ओर जा रही थी। यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन बेंगलूरु शहर का एक रेलवे स्टेशन है।
  • 7. ये तीन दुर्घटनाएं कोलकाता से 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुईं।
  • 8. कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के B2 से B9 तक के कोच डिरेल हुए थे। B1 के साथ-साथ इंजन भी पटरी से उतर गई थी। वहीं A1 और A2 कोच भी ट्रैक पर औंधे जा पड़े। इस ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच H1 और जीएस कोच ही ट्रैक पर रह गई थी। इसलिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
Balasore Train Accident

Recommended Video

    Coromandel Express Train Accident | Odisha Train Accident | मालगाड़ी से टकराई ट्रेन |वनइंडिया हिंदी
    • 9. बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12864) के 3-4 कोच पटरी से उतरे। इस ट्रे्न की जीएस कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ लगे 2 कोच भी पटरी से उतर गए थे। वहीं कोच A1 से इंजन तक की बोगी ट्रैक पर थी।
    • 10. तीनों दुर्घटनाएं बहुत कम समय में हुई हैं। पहली ट्रेन 6.55 पर डिरेल हई और दूसरी 7 बजे पटरी से उतर गई।

    वीडियो में देखें, रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने भी बताया कैसे हुआ बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+