बाल ठाकरे पुण्यतिथि: बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजली, फडणवीस और गडकरी ने ऐसे किया याद
नई दिल्ली। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी समेत राजनीति जगत के तमाम दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजली दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके बालासाहेब को याद किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बाल ठाकरे के जीवन की झलकियां नजर आ रही है। भाजपा नेताओं समेत देवेंद्र फडणवीस, पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े ने भी बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी दिग्गजों ने दी श्रद्धांजली
बीजेपी के सभी दिग्गज नेता रविवार को शिवाजी पार्क पहुंचे इस दौरान देवेंद्र फडणवीस और पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े ने फूल चढ़ाकर बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजली अर्पित की। इससे पहले फडणवीस ने ट्विटर पर बालासाहेब के पुराने भाषण का वीडियो पोस्ट किया और उन्हें याद किया। देवेंद्र फडणवीस के अलावा केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी बालासाहेब की फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और उन्हें श्रद्धांजली दी।

1966 में हुई शिवसेना की स्थापना
बाल ठाकरे की पुण्यतिथि के मौके पर मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हुए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत पार्टी के सभी नेताओं ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर बालासाहेब को श्रद्धांजली दी। मालूम हो कि, बालासाहेब ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी और उन्होंने 17 नवंबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
माननीय बाळासाहेबांना विनम्र अभिवादन. pic.twitter.com/w9Q1gLLXTh
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 17, 2019
सीएम पद को लेकर संजय राउत का बयान
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जुगत में जुटी शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र में सरकार जरूर बनेगी हम बालासाहेब के लिए कुछ भी करेंगे। राउत ने मीडिया कर्मियों को दिए अपने बयान में आगे कहा कि, उद्धव जी ने बालासाहेब से वादा किया था कि महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। आप सब बहुत जल्द देखेंगे कि प्रदेश में हमारी ही पार्टी का ही सीएम होगा।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications