Bank Holiday: बकरीद पर इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां बैंक में मिल रही है दो दिन की छुट्टी
Bank Holidays List June: जून का महीना आधा बीत चुका है। इस महीने में बैंक में कुछ लंबी छुटियां भी पड़ रही हैं। शनिवार, 15 जून से लेकर 18 जून तक कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अवकाश सूची यानी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, देश में कई सार्वजनिक और निजी बैंक सोमवार, 17 जून, 2024 को ईद उल-अधा (बकरीद) के लिए बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि सोमवार, 17 जून को बकरीद के मौके पर किन राज्यों में बैंक बंद हैं। देखिए छुट्टियों की पूर्ण राज्य-वार लिस्ट।

ईद उल-अधा के मौके पर सोमवार को किन राज्यों में बंद हैं बैंक?
ईद उल-अधा यानी बकरीद के मौके पर मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में, ईद-उल-अधा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। जबकि मंगलवार, 18 जून, 2024 को जम्मू, श्रीनगर में ईद-उज-जुहा (बकरीद) के लिए बैंकों में छुट्टी रहेगी।
बकरीद के मौके पर इस राज्य में है लॉन्ग वीकेंड
जम्मू-कश्मीर में बकरीद की वजह से बैंक लगातार 2 दिन बंद रहेंगे। इस वजह से जम्मू-कश्मीर में 16 जून (रविवार), 17 जून (सोमवार) और 18 जून (मंगलवार) को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद होने पर नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम का करें उपयोग
हालांकि बैंक ऊपर बताये गए तारीखों पर बंद रहेंगे लेकिन ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ इस दौरान उठा सकते हैं। जब बैंक शाखाएं बंद हो जाती हैं, तब भी ग्राहक इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। फिर भी, इस दौरान यह ध्यान देना चाहिए कि यदि आपको बैंक कर्मचारियों से सहायता की आवश्यकता है, तो वह मिलना इस दौरान संभव नहीं है। ऐसे में राज्य-विशिष्ट छुट्टी की लिस्ट देख कर ही किसी भी व्यक्तिगत दौरे की तैयारी करें।
वीकेंड की छुट्टियां
आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों के लिए कामकाजी शनिवार होते हैं। हालांकि, ग्राहक इस दौरान मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से कई वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications