Bakra Eid 2023: ईद उल-अज़हा पर क्या बोले पीएम मोदी, कुवैत के प्रिंस को पत्र लिखकर दी बधाई

Eid al-Adha Bakra Eid 2023: दुनियाभर में 29 जून को ईद उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे बकरीद भी कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को ईद उल-अज़हा की बधाई दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ईद उल-अज़हा की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह त्योहार हमें "त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है।''

Eid al-Adha Bakra Eid 2023

पीएम मोदी ने कहा, ''ईद उल-अज़हा का त्योहार हम लोगों को त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं।"

दूतावास ने जानकारी दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी कुवैत के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री को एक व्यक्तिगत पत्र लिखकर ईद उल-अज़हा के त्योहार की मुबारक बाद दी है।

दूतावास ने एक बयान में कहा, ''अपने व्यक्तिगत पत्र में, भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने बताया कि ईद उल-अज़हा का पवित्र त्योहार भारत भर में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें बलिदान, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है, जो शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी दुनिया ऐसी ही बनें।''

पीएम मोदी ने बुधवार को ईद उल-अज़हा के पवित्र त्योहार के मौके पर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बुधवार को ईद उल-अज़हा की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव फैलाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+