'बजरंग दल को प्रतिबंध की धमकियों से डर नहीं', Karnataka में कांग्रेस की जीत पर VHP की प्रतिक्रिया
कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को फिर से लागू करने और बजरंग दल पर प्रतिबंध के चुनावी वादे के बाद राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ऐसे विहिप ने कहा है कि वो प्रतिबंध की धमकियों से डरने वाला नहीं है।

विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल (Bajrang Dal) पर कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रतिबंध का चुनावी वादा किया है। राज्य में अब कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद किसी धमकियों से नहीं डरता है। अगर बजरंग दल पर कोई गलत तरीके से प्रतिबंध लगाने का प्रयास करता है तो इसके खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) में कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कि पार्टी सत्ता में आती है तो वो जाति या धर्म-आधारित नफरत को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के महासचिव मिलिंद परांडे (Milind Parande) ने कहा कि विहिप की युवा शाखा बजरंग दल प्रतिबंध की धमकियों से नहीं डरती। विहिप महासचिव ने कहा कि "अगर वे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"
कांग्रेस की बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी जुबानी जंग देखी गई। पीएम मोदी ने जनता से वोट देने के दौरान 'जय बजरंगबली' कहने का आग्रह किया था। उन्होने कहा, "कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भगवान हनुमान को बंद करने का फैसला किया है। पहले उन्होंने प्रभु श्री राम को बंद किया था और अब वे 'जय बजरंग बली' कहने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।"
Recommended Video

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए बीजेपी पर बजरंग बली की तुलना बजरंग दल से करने का आरोप लगाया। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने फिर भाजप पर तंज कसते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि हनुमान कांग्रेस के साथ हैं"।












Click it and Unblock the Notifications