नोएडा: सट्टेबाजी का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, 3 गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 8 में गुरुवार देर रात जेजे कॉलोनी में एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कार्यकर्ता की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। अजय ने सेक्टर 8 में चल रहे सट्टे और अवैध कारोबार की पुलिस में शिकायत की थी। अजय को गुरुवार की देर रात कुछ लोग बुलाकर नोएडा के सेक्टर-8 में ले गए थे। जहां पर अजय और सट्टेबाजों के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई।

Bajrang Dal man shot dead for allegedly opposing gambling in noida

बहस इतनी बढ़ी कि हिंसक हो गई और सटोरियों ने अजय को गोली मार दी। गोली लगने के बाद अजय कुमार को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अजय के सीने में दो गोली लगी। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

आरोपी का नाम जीतू बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि, वह सेक्टर 8 में हो रही सट्टेबाजी का विरोध कर रहा था। जिसक कारण उसे गोली मार दी।अजय मूलरूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। फिलहाल वह सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी में रहता था। वहीं उसका भाई सेक्टर 20 के पुलिस स्टेशन में काम करता था।

पुलिस ने सट्टेबाजी के चलते हत्या होने से इंकार किया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+