Bajrang Dal ban row: भाजपा ने अंजनेय मंदिरों में किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ, जय बजरंगबली से गूंंजा बेंगलुरू
Bajrang Dal ban row: बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणा पत्र के संकल्प के विरोध में भाजपा ने आज बेंंगलुरू में आज हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Bajrang Dal ban row: कर्नाटक विधानसभाा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया उसमें उसने दावा किया कि उसकी सरकार आने पर कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही। जिसके बाद कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले बुरी तहर घिर चुकी है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मिलकर कांग्रेस के इस संकल्प के खिलाफ विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं शाम को भारतीय जनता पार्टी ने बेंगलुरू के हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
चुनावी घोषणापत्र में 'बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध' लगाने के कांग्रेस के सुझाव का विरोध करते हुए गुुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दक्षिणपंथी नेताओं ने गुरुवार को बेंगलुरु के अंजनेय मंदिरों में 'हनुमान चालीसा' का जाप किया।
मल्लेश्वरम के साड़ी राम मंदिर मंदिर में बीजेपी सांसद शोभा कर्नाडलाजे ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया । हनुमान चालीसा के पाठ से पहले करंदलाजे ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा हमने आज सभी हिंदुओं से अनुरोध किया है। हम हर घर में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे और यह कल से शुरू होगाा।
केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने 60 साल तक कर्नाटक पर शासन किया। उन्होंने कितने मंदिर बनाए? हम राम मंदिर के लिए लड़े। उनके नेता कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया। वे कर्नाटक में कुछ नहीं करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है।
हिंदुत्व समर्थक और युवा ब्रिगेड के संस्थापक चक्रवर्ती सुलिबेले ने विजयनगर के गली अंजनेय मंदिर में पाठ में भाग लिया। सुलिबेले के साथ अभिनेता-कार्यकर्ता प्रशांत सांबरगी और कई हिंदू समर्थक संगठन कार्यकर्ता शामिल हुए। यशवंतपुर, उत्तरहल्ली और इलेक्ट्रॉनिक सिटी सहित शहर के कई अन्य आंजनेय मंदिरों में भगवान हनुमान की स्तुति के भजनों की गूंज सुनाई दी।
कांग्रेस द्वारा अपने चुनाव घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव देने के बाद कर्नाटक में मंदिरों में 'हनुमान चालीसा' का जाप करने का आह्वान हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा किया गया था।
#WATCH | Bengaluru: BJP MP and Union minister Shobha Karandlaje along with party leaders and workers recite 'Hanuman Chalisa' in Malleshwaram amid row over Congress manifesto mentioning ban on Bajrang Dal. #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/QodoDZOSFd
— ANI (@ANI) May 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications