अब लव जिहाद नहीं बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान चलेगा

नई दिल्ली। धर्मांतरण और घर वापसी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि लव जिहाद से निपटने के लिए बजरंग दल अजीबोगरीब मुहिम शुरु करने जा रहा है। बजरंग दल बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान शुरु करने जा रहा है। गौरतलब है कि बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की युवा वाहिनी है।

bajrang dal

अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट की मानें तो पूरे उत्तर प्रदेश में बजरंग दल बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। 17 फरवरी 2015 से शुरु होने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद लव जिहाद के खिलाफ मुहिम शुरु करना है। इस अभियान में हिंदू लड़को को मुसलमान, ईसाई या अन्य समुदायों की लड़कियों से शादी करके अपने घर लाने की अपील की जाएगी।

बजरंग दल के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि लव जिहाद के जरिए मुसलमान हमारी बेटियों को धोखा देते हैं। लेकिन बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान में हम अन्य समुदायों की बेटियों की सम्मान की रक्षा करेंगे। उन्हें शादी के बंधन में बाधेंगे, और जो जोड़े ऐसे संबंधों में है उनकी मदद की जाएगी। कुछ इसी तरह का अभियान कर्नाटक और केरल में भी हिंदू संगठनों ने चलाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+