मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी 'बजाज कैपिटल'
कोलकाता। मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में देश के लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मोदी के इस अभियान से दुनिया की अग्रणी निवेश कंपनी बजाज कैपिटल भी जुड़ गई है। कपंनी के अधिकारी विमान चक्रवर्ती (कार्यकारी उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रमुख (पूर्व), सुदीप मुखर्जी ( उपाध्यक्ष एवं जोनल हेड, कोलकाता), संजीव वर्मा, (उपाध्यक्ष व जोनल हेड) भी बजाज कैपिटल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के साथ रविवार 30 नवंबर को जोधपुर पार्क के आसपास के क्षेत्रों की सफाई अभियान में शामिल हो गए।

एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान जोधपुर पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यकारी उपाध्यक्ष विमान चक्रवर्ती ने कहा कि 50 से अधिक वर्षों से बजाज कैपिटल लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने की नैतिक जिम्मेदारी में संलग्न है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी हमारी पहली प्राथमिकता है। हम सभी स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है, इस बात पर हमें गर्व है।
उन्होंने कहा कि कंपनी देश के अन्य भागों में भी इसी तरह की पहल शुरू करने के लिए योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications