मायावती का बड़ा फैसला, भंग की बसपा की राजस्थान यूनिट
नई दिल्ली। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती का राजस्थान ने मोह भंग हो गया है। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के राजस्थान यूनिट को भंग कर दिया। बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मायावती ने बसपा की राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

दरअसल हाल ही में राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद मायावती ने राजस्थान कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया। पार्टी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में रामजी गौतम और मुनकाद अली को राजस्थान में पार्टी का काम देखने के लिए नियुक्त किया है।










Click it and Unblock the Notifications