'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना हुईं कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ और बॉलिवुड की तमाम फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों हैदराबाद में एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में हैं। वहां उनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही तमन्ना के फैंस और फॉलोअर्स उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग के दौरान जब तमन्ना का कोरोना टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस को मुंबई में एक पार्लर में स्पॉट किया गया था। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद से तमन्ना शूटिंग में व्यस्त हैं, इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं जिसे वह जल्द पूरा करना चाहती हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म फिल्म 'सीटीमार' में तमन्ना का रोल काफी दिलचस्प होने वाला है।

तमन्ना के माता-पिता भी हो चुके हैं संक्रमित

तमन्ना के माता-पिता भी हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि कुछ दिनों पहले तमन्ना भाटिया के माता पिता भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे, एक्ट्रेस ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि उस दौरान टेस्ट कराए जाने पर तमन्ना की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उस समय तमन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरे माता-पिता में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद घर पर ही उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया। दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता ने टेस्ट पॉजिटिव आया। हम एहितयाती दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं, उनकी स्थिति के बारे में अपडेट अधिकारियों ने अपडेट किया।'

तमन्‍ना ने लॉकडाउन में ऐसे रखा अपनी फिटनेस का ख्‍याल

तमन्‍ना ने लॉकडाउन में ऐसे रखा अपनी फिटनेस का ख्‍याल

बता दें जब कोरोना वायरस के चलते पिछले दिनों फिल्मों की शूटिंग बंद थी तब बॉलीवुड सेलेब्स घर पर रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे थे। इसी तरह तमन्‍ना भाटिया भी घर पर योगा कर खुद को फिट रख रही थीं। योगा करते हुए उनका सोशल मीडिया पर नमन्‍ना का फोटो जमकर वायरल हुआ था। खूबसूरत तमन्‍ना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बिना मेकअप वाली तस्‍वीरें भी शेयर करती हैं। इन तस्‍वीरों में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

सुपर हिट फिल्म बाहुबली से जीता दर्शकों का दिल

सुपर हिट फिल्म बाहुबली से जीता दर्शकों का दिल

बता दें बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस तमन्‍ना को प्रभास की फिल्म बाहुबली का काफी फायदा साउथ में मिला लेकिन हिंदी फिल्‍ममेकर ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी। हालांकि इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वो बोले चूड़िया में दिखाई देंगी। तमन्‍ना की हिम्मतवाला, हमशक्ल्स और एंटरटेनमेंट जैसी सुपरफ्लॉप फिल्‍में रहीं।

यह भी पढ़ें: COVID-19: कोरोना संक्रमित कांग्रेस के पूर्व MLC नसीब पठान ने तोड़ा दम, अस्पताल से ही योगी सरकार पर उतारा था गुस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+