बाहुबली-2 ने चुराई जयपुर पुलिस की नींद, जानिए कैसे

बच्चों से मिलने के बाद पुलिस ने जो सुना उससे वो भी हैरत में आ गई। बच्चों ने बताया कि वो शहर के मल्टीप्लेक्स में बाहुलबी 2 देखने के इरादे से गए थे लेकिन उन्हे टिकट नहीं मिली।

नई दिल्ली। बाहुबली 2 के चक्कर में जयपुर पुलिस को पूरी रात भागना पड़ा, विश्वास नहीं होता लेकिन ये सत्य है। दरअसल बाहुबली -2 देखने गए तीन बच्चे रास्ते से गुम हो गए थे जिसके बाद पुलिस को पूरी रात उन बच्चों को ढ़ुढ़ने के लिए पूरी रात मशक्कत करना पड़ा।

बाहुलबी-2 ने चुराई जयपुर पुलिस की नींद, जानिए कैसे

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ज्होत्वारा पुलिस को शक्ति नगर से तीन बच्चों के गायब होने की सूचना मिली थी। ये तीनों बच्चे 8 से 13 साल की उम्र के बीच के थे लिहाजा पुलिस ज्यादा एक्टिव दिखी।

पुलिस ने बच्चों को ढ़ुढ़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, बच्चों के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। ज्होतेवारा के असिसटेंट पुलिस कमिश्नर आस मोहम्मद ने बताया की बच्चों को ढ़ुढ़ने के लिए कई पेट्रोलिंग गाड़ियों को शहर के अलग अलग इलाकों में भेजा गया। पुलिस पूरी रात बच्चों को खोजती रही। आखिरकार तीनों बच्चे गुरुवार की सुबह एक मंदिर के पास से मिले।

बच्चों से मिलने के बाद पुलिस ने जो सुना उससे वो भी हैरत में आ गई। बच्चों ने बताया कि वो शहर के मल्टीप्लेक्स में बाहुलबी 2 देखने के इरादे से गए थे लेकिन उन्हे टिकट नहीं मिली। जिसके बाद वो घर लौटना चाहते थे लेकिन घर पर डांट पड़ने की घबड़ाहट में वो रास्ता भूल गए। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+