Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

UP: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

Bahraich Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुए एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हैं। हदासा ट्रक में एक गाड़ी के टकराने से हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत के बाद लौट रहे जायरीनों की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ। ये भीषण सड़क हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर के शिवदाहा मोड़ पर हुआ। सड़क दुर्घटना में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh : Bahraich में सड़क हादसा,दो वाहनों में टक्कर 6 की मौत, 10 घायल | वनइंडिया हिंदी
    Bahraich Road Accident

    सुबह चार बजे हुआ हादसा

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सड़क दुर्घटना सोमवार दो नवंबर की सुबह 4 बजे की है। हादसे के वक्त गाड़ी में बैठे कई सवारी नींद में थे। भीषण टक्कर में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में घायल हुए 10 लोगों का अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। मौके पर पुलिस मौजूद है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।


    मरने वालों में बच्चा और महिला भी शामिल

    पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक टीएन दुबे ने बयाया कि वैन (टाटा मैजिक) में 16 लोग सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त चांद खान (51), शकील (08), सोहन (50), सोहन की पत्नी, सलीम (60) के रूप में की गई है, वहीं एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    सीएम योगी ने जताया शोक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़त दुर्घटना में लोगों की मौत शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

    कैसे हुआ सड़क हादसा

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के नयापुरवा उमरा गांव के रहने वाले कुछ लोग जियारत के लिए 28 अक्टूबर को निकले थे। अम्बेडकर नगर जिले की किछौछा शरीफ दरगाह में दर्शन करने के बाद वो लोग एक नवंबर की रात दो टाटा मैजिक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास एक मैजिक तो आगे निकल गई और दूसरी गाड़ी ट्रक से भिड़ गई और बड़ा सड़क हादसा हो गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+