मिसाल: 90 साल की उम्र में की अंगदान करने की घोषणा, साथ में परिवार के 36 सदस्यों ने भी लिया संकल्प
देश में अंगदान के प्रति जगरूकता बढ़ाने के लिए सरकार उठा रही है कई कदम उठा रही है। लोगों की जिंदगी बचाने और जरूरतमंद की मदद के लिए देश में अंगदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं लोग भी अब बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यूपी में जहां 5000 लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। 90 साल के बुजुर्ग देश के युवाओं के लिए मिसाल बनकर सामने आए हैं।
दरअसल, 90 वर्षीय बहादुर सिंह ने अपने परिवार के सभी 36 सदस्यों के साथ अपना अंग दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि मैं बहादुर सिंह, उम्र मेरी 90 साल, 36 लोगों के परिवार के साथ मैं सभी अंगों के दान करने की घोषणा कर रहा हूं। यह कदम मैं सभी लोगों की सहमति से उठा रहा हूं, मेरे साथ कोई धोखाधड़ी नहीं हो रही है। मेरे अंग दूसरों लोगों के काम आए, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। मेरे परिवार में 36 लोग हैं, सभी ने अंगदान की घोषणा की है।

अंगदान करने से बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती: मनसुख मांडविया
इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया है। किसी दूसरे का जीवन बचाने के लिए अंगदान करने से बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications