Jammu: राजौरी में CRPF कैंप के बाहर विस्फोटकों से भरे तीन बैग्स बरामद, बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम
जम्मू के राजौरी में बुधवार को सीआरपीएफ कैंप के बार विस्फोटकों से भरे तीन बैग्स सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। राजौरी के सुंदरबनी इलाके से ये बैग्स मिले हैं और इन बैग्स के मिलने से सीआरपीएफ कैंप एक बड़े आतंकी हमले की साजिश भी नाकाम हो गई है।
राजौरी।
जम्मू के राजौरी में बुधवार को सीआरपीएफ कैंप के बार विस्फोटकों से भरे तीन बैग्स सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। राजौरी के सुंदरबनी इलाके से ये बैग्स मिले हैं और इन बैग्स के मिलने से सीआरपीएफ कैंप एक बड़े आतंकी हमले की साजिश भी नाकाम हो गई है। फिलहाल सुंदरबनी में प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं सुबह से सीआरपीएफ कैंप पर जिस आतंकी हमले की बातें हो रही थीं, उससे भी अधिकारियों ने इनकार कर दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
सीआरपीएफ
कैंप
पूरी
तरह
से
सुरक्षित
अधिकारियों
की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के एक संतरी ने सुंदरबनी इलाके में स्थित सोदरा कैंप के बाहर इन बैग्स को देखा था। इसके बाद उसने कुछ गोलियां भी चलाईं और उसने कैंप में कुछ संदिग्ध गतिविधियों को भी देखा। राजौरी के एसएसपी युगल मनहास ने बताया है कि संदिग्ध गतिविधियों के बाद एक ज्वॉइन्ट टीम जिसमें सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के जवान शामिल थे, उसने इस इलाके में एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और विस्फोटकों से भरे तीन बैग्स बरामद हुए। वहीं सीआरपीएफ आशीष कुमार झा ने जम्मू कश्मीर की स्थानीय मीडिया को बताया है कि बुधवार को सुंदरबनी में सीआरपीएफ कैंप में हमले की खबरें मीडिया की ओर से आ रही थीं, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और सीआरपीएफ कैंप पूरी तरह से सुरक्षित है।











Click it and Unblock the Notifications