ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम Dhirendra Shashtri के दिव्य दरबार में मची भगदड़, बेहोश होकर गिरने से कई लोग घायल
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
बेकाबू हो गई भीड़
बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए बेकाबू भीड़ आ गई। जिससे व्यवस्था चरमा गई और भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लगो बेहोश हो गए। नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को भेजा गया अस्पताल
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो के पास दरबार लगा है। अचानक भीड़ उमड़ने से दरबार में भगदड़ मच गई। इस बीच कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गंभीर चोट लगने की सूचना मिली है। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
दिव्य दरबार में पर्ची लगाने की मची होड़
बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार को दिव्य दरबार लगा था। इसको लेकर लोगों में पर्ची लगाने की होड़ मच गई। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक महिला करंट की चपेट में भी आ गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने से भीड़ बेकाबू हो गई। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के भीड़ बेकाबू
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 9 जुलाई से बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा हो रही है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभांरभ हुआ। तय तिथि के अनुसार 12 जुलाई यानी बुधवार को दिव्य दरबार लगाना था। दिव्य दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो गए। इसके चलते भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें- 'सिख धर्म सनातन की सेना', बागेश्वर बाबा के नए बयान पर हंगामा, एसजीपीसी ने जताई आपत्ति












Click it and Unblock the Notifications