ज्वाला का जलवा, शेयर की पति विष्णु को Kiss करते हुए फोटो, आपने देखी क्या

हैदराबाद, 28 मई। भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा अब एक्टर विष्णु विशाल की धर्मपत्नी हैं, दोनों ने बीते 22 अप्रैल को साउथ और नॉर्थ इंडियन रीति रिवाज के शादी की है। दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। दोनों का ही पहले तलाक हो चुका है। मालूम हो कि दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल ही दोनों ने सगाई की थी।

Recommended Video

    Jwala Gutta shares first throwback Kiss Moment with hubby Vishnu Vishal | वनइंडिया हिंदी
    22 अप्रैल को ज्वाला और विष्णु ने की शादी

    22 अप्रैल को ज्वाला और विष्णु ने की शादी

    फिलहाल दोनों ही सितारों ने अपना पहला गम भूलाकर , सोच-समझकर खुशी-खुशी अपने वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी शुरू की है। ज्वाला ने अपनी शादी के रिसेप्शन की एक तस्वीर इंस्ट्रागाम पर शेयर की है। जिसमें वो अपने पति विष्णु विशाल को 'किस' करती नजर आ रही हैं।

    वायरल हुई Kiss वाली फोटो

    वायरल हुई Kiss वाली फोटो

    दोनों की ये तस्वीर बेहद रोमांटिक है और इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये एक ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर है, जिसे कि ब्लैक हार्ट ईमोजी के साथ ज्वाला ने शेयर किया है। तस्वीर में ज्वाला और विष्णु दोनों ही काफी हॉट नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें: ज्वाला गुट्टा की Kiss वाली पोस्ट

     तस्वीर को अभी तक 12,806 लाइक्स मिल चुके

    तस्वीर को अभी तक 12,806 लाइक्स मिल चुके

    फिलहाल ज्वाला ने अपनी ये फोटो शेयर करके ये साबित कर दिया है कि अब उन्हें अपने प्यार को जताने और दिखाने में कोई शर्म या झिझक नहीं है। ज्वाला की इस तस्वीर को अभी तक 12,806 लाइक्स मिल चुके हैं।

    ज्वाला की पहली शादी चेतन आनंद से हुई थी

    आपको बता दें कि ज्वाला गुट्टा ने इससे पहले मशहूर बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद से साल 2005 में शादी की थी लेकिन साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी भारत के पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन से ज्वाला की नजदीकियां, हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में ज्वाला ने कहा था कि उनकी शादी टूटने की वजह थी' इज्जत', मेरे और चेतन के रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति इज्जत और लिहाज सब खत्म हो गया था, उस रिलेशन में सिवाय दर्द के और किसी भी चीज की गुंजाइश नहीं थी इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया और हम अलग हो गए।

    एक बेटे के पिता हैं एक्टर विष्णु विशाल

    एक बेटे के पिता हैं एक्टर विष्णु विशाल

    जबकि एक्टर विष्णु विशाल की शादी साल 2010 में अभिनेता के नटराज की बेटी रजनी नटराज से शादी की थी। इस शादी से उनको एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक की वजह आज तक सामने नहीं आई है।

    फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू' थी पहली फिल्म

    तलाक के बाद विष्णु की लाइफ में ज्वाला की एंट्री हुई और आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। मालूम हो कि 2009 में तमिल फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू' से एक्टिंग करियर में कदम रखा था। इसके बाद वो 'नीरपरावई' और 'रतसासन' जैसी फिल्मों के लिए चर्चित रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+