साइना नेहवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं

नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। साइना के साथ उनका बहन चंद्रांशु भी भाजपा में शामिल हुई हैं। दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दोनों को सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि मैं बहुत मेहनती हूं और मेहनती लोगों से प्रभावित होती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बहुत मेहनती हैं और उनसे प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं।

ेोगलो

साइना ने इस दौरान कहा कि भाजपा देश के लिए काफी काम कर रही है, तो मैं भी पार्टी से जुड़कर काम करना चाहती हूं। साइना ने खेल के क्षेत्र में किए काम के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है उनका ये सफर अच्छा रहेगा। पार्टी में शामिल होने के बाद साइना ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

हैदराबाद में रहने वाली 30 साल की साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 20 से ज्यादा इंटरनेशनल मैडल हैं। वो 11 सुपर सिरीज खिताब भी शामिल हैं।

साइना नेहवाल करीब दो दशकों से बैडमिंटन खेल रही हैं। वो कॉमनवेल्थ वूवेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, वर्ल्ड जूनियर और कॉमनवेल्थ युथ टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। साइना को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और पद्म भूषण सम्मान मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+