बच्चन परिवार ने एक साथ मनाया क्रिसमस का जश्न, नव्या ने शेयर की खास तस्वीरें

Bollywood Hindi News: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके अलावा अब उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर इंस्टाग्राम पर धमाकेदार इंट्री की है। इन दिनों नव्या अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में डूबी हैं। गुरुवार को उन्होंने बच्चन परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रही हैं।

नानी के साथ शेयर की फोटो

नानी के साथ शेयर की फोटो

नव्या ने बुधवार को बच्चन परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया और जमकर मस्ती की। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर बच्चन परिवार के साथ फोटो शेयर की। जिसमें अमिताभ, जया, अभिषेक, आराध्य, मां श्वेता समेत कई लोग हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी नानी जया के साथ स्पेशल क्रिसमस पोज में फोटो खिंचवाई। फोटो डालने के कुछ ही देर में उस पर जमकर लाइक्स और कमेंट आए।

एक दिन पहले अकाउंट किया पब्लिक

एक दिन पहले अकाउंट किया पब्लिक

दरअसल नव्या ने 2017 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। अब तक नव्या के इंस्टाग्राम अकाउंट में प्राइवेसी लगी हुई थी। जब कोई यूजर्स उनको फॉलो करता तो नव्या के पास रिक्वेस्ट जाती, अगर वो उसे अप्रुव करतीं तो यूजर्स को उनकी फोटो और वीडियो दिखते। जिनको वो रिजेक्ट कर देतीं उनको इंस्टा अकाउंट पर कोई भी पोस्ट नहीं दिखती। अब नव्या ने अपने इंस्टा अकाउंट का पब्लिक कर दिया है, ऐसे में सभी उनकी पोस्ट देख सकते हैं।

बॉलीवुड में कर सकती हैं डेब्यू

बॉलीवुड में कर सकती हैं डेब्यू

नव्या अभी फोर्डहम यूनिवर्सिटी (Fordham University) से डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं। साथ ही Aara नाम से एक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन चलाती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं बुधवार इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 83 हजार थी, जो अब बढ़कर 1.16 लाख हो गई है। इसके अलावा अकाउंट पब्लिक होने के बाद यूजर्स जमकर उनके फोटो-वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

गौहर खान और ज़ैद दरबार की मेहंदी रस्म की तस्वीरें आपने देखी क्या?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+