Mystic Predictions 2021: ट्रंप की बीमारी से लेकर कैंसर के इलाज़ तक, 2021 के लिए Baba Vanga की भविष्यवाणियां

नई दिल्ली। Baba Vanga predictions 2021: साल 2021 के आने में बस गिनती के दिन बचे रह गए हैं। सब सोच रहे हैं कि आने वाला साल कैसा होगा काश पहले से पता चल पाता। खासतौर पर 2020 ऐसा बीता है कि आने वाले साल को लेकर लोग तमाम कयास लगा रहे हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वंगा ने 2021 के बारे में कौन सी बड़ी भविष्यवाणियां की हैं।

बुल्गारिया की बाबा वंगा ने जो बताया सच हुआ

बुल्गारिया की बाबा वंगा ने जो बताया सच हुआ

बाबा बंगा बुल्गारिया की ऐसी भविष्यवक्ता थीं जिनकी वर्षों पहले दुनिया की बड़ी घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की थी वो सच साबित हुई। उनकी मौत तो आज से 24 साल पहले 1986 में हो गई लेकिन आज भी उनकी कही सारी बातें सच साबित हो रही हैं। यही वजह है कि उन्हें 'नास्त्रेदमस ऑफ द बाल्कन' कहा जाता है।

बाबा वंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुस्त्रेवा था। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को बुल्गारिया के स्त्रुमिका में हुआ था। हालांकि जहां उनका जन्म हुआ वह हिस्सा उस समय उस्मानिया सल्तनत का हिस्सा था लेकिन बाद में यह बुल्गारिया में आ गया। 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खोने वाली बाबा वंगा ने दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था। इन घटनाओं में अमेरिका में 9/11 के आंतकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसा और आईएस जैसे आतंकी संगठन की भविष्यवाणी की थी। यहीं नहीं यूएसएसआर के टूटने, राजकुमारी डायना की मौत और अमेरिका में एक अफ्रीकी-अमरीकी राष्ट्रपति कब बनेगा इस बारे में भी वर्षों पहले बता दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने लंबे समय तक यूएसएसआर (रूस) पर शासन करने वाले कम्युनिष्ट लीडर स्टालिन की मौत की तारीख तक सही बता दी थी। बाबा वंगा ने करीब 100 से अधिक बड़ी भविष्यवाणियां दुनिया के बारे में की थीं जो अगले कई वर्षों के लिए हैं।

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को बड़ी बीमारी

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को बड़ी बीमारी

बाबा बंगा ने मौत से पहले भविष्यवाणी की थी कि कैंसर का इलाज खोज लिया जाएगा। उन्होंने जिस साल में इसे खोजे जाने की भविष्यवाणी की थी वह 2021 है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति ऐसी बीमारी से ग्रसित होगा जो उन्हें ब्रेन ट्रॉमा में पहुंचा देगा और बहरा बना देगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं। अगर बाबा वंगा की भविष्यवाणी को देखें तो ट्रंप को आने वाले साल में बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

बाबा वंगा ने रूसी राष्ट्रपति के बारे में बताया है कि रूस के राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश होगी और केमिकल हथियारों का उदय शुरू होगा।

उन्होंने बताया था कि लोगों की चेतना बदल जाएगी। मुश्किल समय आएगा और लोग अपनी-अपनी आस्था के हिसाब से दुनिया में बंट जाएंगे। हम भयानक घटनाओं को होते हुए देखेंगे जो मानवता को बदलकर रख देंगी।

भविष्यवाणियों को समझने वाले लोगों को कहना है कि इस भविष्यवाणी में वह महामारी के बारे में बता रही हैं। इस बारे में भी देखें तो ये सच ही है। महामारी आ चुकी है और जिस तरह वायरस म्यूटेट हो रहा है अगले साल और भी बहुत कुछ इसमें देखने को मिल सकता है।

2021 में धरती पर चीन का कब्जा

2021 में धरती पर चीन का कब्जा

उनकी बड़ी भविष्यवाणी में सबसे ज्यादा चर्चित है 2021 में एक ड्रैगन पूरी धरती को ढंक लेगा। उन्होंने बताया है कि "एक बड़ा ड्रैगन मानवता को अपने कब्जे में ले लेगा। तीन शैतान एकजुट हो जाएंगे। कुछ लोगों के पास लाल पैसा आ जाएगा। मैं 100, 5 और बहुत सारे जीरो देख सकती हूं।"

विश्लेषक इस भविष्यवाणी में ड्रैगन की व्याख्या नई ताकत बनकर उभरे चीन से कर रहे हैं और तीन शैतानों की 21 सदी की महाशक्ति भारत, रूस और चीन को एकजुट होने की तरफ इशारा बता रहे हैं। बाबा वंगा के अनुयायी दुनिया में रेड मनी को 100 युवान और 5000 रबल बता रहे हैं। ये दोनों मुद्राएं लाल रंग की हैं।

उनकी सबसे बड़ी भविष्यवाणियों में से एक है अगले 200 साल में इंसान का एलिएन से सामना होगा। "दूसरे ग्रहों पर जीवन खोज लिया जाएगा और ये पता चलेगा कि धरती पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। लोग अपने पारलौकिक भाइयों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।" यहां पारलौकिक से मतलब दूसरे ग्रह से आने वालों से लगाया गया है।

बाबा वंगा की अब तक की भविष्यवाणी

बाबा वंगा की अब तक की भविष्यवाणी

बाबा वंगा ने बताया का कि 2004 में सुनामी आएगी। उन्होंने बताया कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी मूल का होगा और अमेरिका राष्ट्रपति बने थे। यूएसएसआर के टूटने के बारे में भी उन्होंने काफी पहले बता दिया था और 1991 में वह टूटकर रूस में सिमट गया। 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की भी बात उन्होंने बताई थी। उन्होंने कहा था अमेरिकी भाइयों पर स्टील बर्ड्स हमला करेंगे जिसमें निर्दोष लोगों का खून बहेगा। दो भाइयों की व्याख्या ट्विन टॉवर से की गई और स्टील बर्ड्स से मतलब हवाई जहाज से निकाला गया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हवाई जहाज टकरा दिए गए थे जिससे दोनों टॉवर ध्वस्त हो गए थे और उसमें काम कर रहे हजारों लोग मारे गए थे।

उन्होंने 1986 में तत्कालीन यूएसएसआर के यूक्रेन में स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियल प्लांट में हुए हादसे के बारे में भी भविष्वाणी की थी जो सच साबित हुई। इतना ही नहीं कम्युनिष्ट नेता स्टालिक की तो उन्होंने मौत की तारीख भी बता दी थी।

उन्होंने रूसी सबमरीन के डूबने की भी भविष्यवाणी की थी। 2000 में रूसी सबमरीन को डूबने से बचाने के लिए कई दिनों तक अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू टीम लगी रही लेकिन उसे डूबने से बचा न सके। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

2016 में यूरोप पर इस्लामी आतंकवादियों के हमले की भविष्यवाणी की थी। इस साल फ्रांस में हमले हुए थे। उन्होंने कहा था कि ये हमले कई सालों तक चलेंगे जिससे यूरोप की आबादी खत्म हो जाएगी और पूरी महाद्वीप लगभग खाली हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+