सलमान से नजदीकी...इन 3 वजहों से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या! चार्जशीट में खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं!
Baba Siddique chargesheet: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच पूरी कर ली है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई समेत 26 लोगों का नाम है।
मुंबई पुलिस जांच में पाया है कि बिश्नोई गिरोह ने मुंबई में अपना दबदबा कायम करने के लिए पूरी हत्या की प्लानिंग की थी। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में 4,590 पन्नों का आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है।

बाबा सिद्दीकी केस में इन 3 लोगों को बनाया गया आरोपी?
चार्जशीट में तीन लोगों शुभम लोनकर, यासीन सिद्दीकी और अनमोल बिश्नोई को आरोपी बनाया गया है। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लिया है और वह फिलहाल उनकी हिरासत में है।
बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे जीशान अख्तर के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य शूटर घटनास्थल से भाग गया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 26 गिरफ्तारियां की हैं।
बाबा सिद्दीकी हत्या के पीछे 3 अहम वजह
बाबा सिद्दीकी हत्या के पीछे एक नहीं बल्कि तीन वजहें हैं। एक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से बाबा सिद्धीकी की नजदीकी, दूसरी मुंबई समेत अन्य जगहों पर बिश्नोई गैंग) का वर्चस्व दिखाना और तीसरा अनुज थापन की कथित हत्या।
चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों ने सिद्दीकी को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उनका दावा है कि वह अभिनेता सलमान खान के करीबी हैं। असल में सलमान खान बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माने जाने वाले काले हिरण का शिकार करने के आरोप में गिरोह के निशाने पर हैं।
इसके अलावा चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों ने सिद्दीकी को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें लगा कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह के करीबी हैं।
लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है बाबा सिद्दीकी हत्या का मास्टरमाइंड
पुलिस को इस दावे के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला कि बाबा सिद्दीकी की हत्या शहर में झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) परियोजनाओं को लेकर हुए विवाद के कारण की गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जांच से पता चला है कि गोलीबारी की साजिश एक संगठित अपराध गिरोह के प्रमुख सदस्य अनमोल सिंह बिश्नोई ने रची थी। माना जाता है कि आरोपियों ने अपने आपराधिक कार्यों का वर्चस्व स्थापित करने के लिए हिंसा और आतंक का इस्तेमाल करके अपने लक्ष्यों को पूरा करने की साजिश रची थी।"












Click it and Unblock the Notifications