पीएम मोदी के शपथ लेते ही रामदेव ने किया ट्वीट, लिखी ये बात
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिये राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ ली। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जैसे राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रकाश जावड़ेकर के नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के तुरंत बाद योग गुरू बाबा रामदेव ने ट्वीट किया।

ट्वीट में रामदेव ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा 'मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व वैचारिक दरिद्रता से मुक्त होगा। स्वशिक्षा, स्वभाषा, स्वसंस्कृति से भारत की विरासत को गौरव मिलेगा।' आपको बता दें कि इससे पहले बाबा रामदेव ने 23 मई को मोदी दिवस के रूप में मनाने की मांग की थी। बाबा रामदेव ने कहा कि 23 को बीजेपी को जो ऐतिहासिक जीत मिली है, इसके बाद इस दिन को मोदी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications