रामदेव का 'बयानासन', दल‍ित के यहां मनता है राहुल का हनीमून

baba ramdev
नई दिल्ली। बाबा रामदेव अब अपने हर आसन को छोड़कर बयानासान की ओर बढ़ गए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की शादी नहीं, राहुल गांधी की शादी एक मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी एक विदेशी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

उनकी मां उन्हें ऐसा करने से रोक रही है कि अगर विदेशी लड़की से शादी करोगे तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाओगे। बाबा रामदेव एक समागम में हिस्सा लेने होशियारपुर आए थे। योग गुरु ने इजाजत न मिलने की बात कहते हुए होशियारपुर प्रेस क्लब में अपनी औपचारिक प्रेस वार्ता रद्द करने के बाद क्लब के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

यह भी पढ़ें - बयान जंग जारी है

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना था कि देश में कांग्रेस ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटा जा रहा है। हालत यह है कि मानो यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के निवास पर ही सारे प्रमाणपत्र जारी होते हों कि कौन राजनीतिक है, कौन गैर राजनीतिक है, कौन अच्छे चरित्र का है, क्या देश हित में है और क्या नहीं।

उनका कहना था कि दस जनपथ से बंटने वाले ऐसे प्रमाणपत्रों की न तो हमें जरूरत है और न ही हम अपना आंदोलन बंद करने वाले हैं। वीरवार को एक समागम में हिस्सा लेने से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार का पूरा कुनबा भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और अब उन्हें देश की सत्ता से दूर करने का समय आ गया है।

बाबा ने कहा कि देश से राजनीतिक गंदगी को हटाने के लिए नरेंद्र मोदी की अगुवाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के साथ-साथ विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के योग्य हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी में ही काबलियत है, जो विदेशों में पड़ा काला धन वापस लाने के लिए सख्त फैसला ले सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि मोदी की अगुवाई के अधीन राजग देश भर में से 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार विजय सांपला को जीत का आशीर्वाद देते हुए कामना की कि सांपला बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। बाबा का यह आसन बीजेपी के लिए कितना काम आएगा, इसका जवाब तो वक्त् चुनाव परि‍णाम वाले दिन दे देगा, पर खुद बाबा की जनता में छव‍ि कैसी बन रही है, इसका आंकलन दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+