बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने पद्म पुरस्कार लेने से किया इंकार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। योग गुरु बाबा रामदेव और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने शनिवार को पद्म सम्मान लेने से इनकार कर दिया। बाबा रामदेव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पद्म पुरस्कार लेने से मना कर दिया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव को यह पुरस्कार देने पर कथित रूप से विचार कर रही है। बाबा रामदेव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अवार्ड के लिए उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर विचार किया जाए।

रामदेव ने गृह मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में कहा कि उन्हें सम्मान और पुरस्कारों की इच्छा नहीं है। बाबा रामदेव ने राजनाथ सिंह को लिखे खत में कहा है, विभिन्न चैनलों और अखबारों से मुङो ज्ञात हुआ है कि केंद्र सरकार मुङो पद्म विभूषण से सम्मानित करना चाहती है। बाबा ने आगे लिखा है, मैं अत्यंत कृतज्ञता और विनम्रता के साथ आपसे यह निवेदन करना चाहता हूं कि यह सम्मान किसी गौरव पूर्ण कार्य करने वाले अन्य महानुभाव को प्रदान करें।
श्री श्री रवि शंकर ने ट्वीट किया, ‘राजनाथ सिंहजी ने मुझे पद्म पुरस्कार के बारे में बताने के लिए फोन किया था। मैं अपने नाम पर विचार के लिए सरकार का आभार जताता हूं। मैं चाहूंगा कि मेरी बजाए वह किसी और को सम्मानित करे।' रविशंकर के संगठन ऑर्ट ऑफ लिविंग ने भी एक बयान जारी किया जिसमें रविशंकर ने कहा है, ‘मैं अपने नाम पर विचार के लिए सरकार का आभार जताता हूं। कई अन्य योग्य व्यक्ति हैं। मैं चाहूंगा कि मेरी बजाए वह किसी और को सम्मानित करे।'












Click it and Unblock the Notifications