बाबा को आया गुस्सा, कहा कांग्रेस ने नीचता की हद पार कर दी

रामदेव ने इसे कांग्रेस की साजिश करार देते हुए कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस ने नीचता की हद पार कर दी है। भाई पर आरोप लगने के बाद रामदेव ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला दिया है। बाबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुझे एक आतंकवादी की तरह पेश कर रही है। सरकार मेरे चरित्र को धूमिल करने की जुगत में लगी है, इसलिए वो मेरे ऊपर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र दोनों जगह कांग्रेस की सरकार है, इसलिए मर्डर तक के आरोप लगा रहे हैं। अपने भाई का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि एक शख्स जिसने दो बार चोरी की और जिसे पतंजली योग पीठ के बाहर से पुलिस उसे गिरफ्तार करती है और आरोप लगाए जाते हैं कि रामदेव के भाई ने अपहरण कराया।
योगगुरु बाबा रामदेव बीजेपी से जितनी करीबी बढ़ा रहे है उनपर मुसीबतों का पहाड़ भी बढ़ता जा रहा है। रामदेव बाबा पर अपने गुरु के अपहरण और टैक्स चोरी का मामला पहले से चल रहे थे। जिसके बाद अब इनके भाई के खिलाफ अपहरण समेत कई संगीन अपराधों में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामदेव के छोटे भाई रामभरत पर अपहरण-मारपीट का आरोप लगा है। उन पर उनके ही पूर्व कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
आरोप के बाद पुलिस ने फौरन रामदेब बाबा के आश्रम पतंजलि योगपीठ में छापामार कर पूर्व कर्मचारी को मुक्त कराया। पुलिस की सूचना मिलते ही रामदेव का भाई आश्रम से फरार हो गया। पीड़ित की बरामदी के बाद पुलिस ने रामदेव बाबा के भाई के चार निजी सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है वहीं उनके भाई की तलाश भी तेज कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications