बाबा रामदेव बोले- सनातन में इस्लाम और ईसाई धर्म की मूल बातें भी हैं
बाबा रामदेव समाज में फैल रही अश्लीलता पर चिंता जताई, बोले- फिल्में युवाओं को प्रभावित कर रही

योग गुरु रामदेव ने समाज में फैल रही अश्लीलता पर चिंतित नजर आए। मीरामार बीच पर आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर की पूर्व संध्या पर बाबा रामदेव ने कहा आज अश्लील फिल्में और टीवी सीरियल और फिल्मों में अश्लीलता देश के युवाओं को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी फिल्मों और मनोरंजन के अन्य माध्यमों में दिखाई जाने वाली अश्लील सामग्री और अश्लीलता से प्रभावित हो रही है। योग गुरु रामदेव ने कहा कि सनातन का किसी धर्म विशेष या राजनीतिक एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है।
पोर्न फिल्में युवाओं को प्रभावित कर रही
बाबा रामदेव लोगों को संबोतिधत करते हुए कहा आज पोर्न फिल्में हैं और हर तरफ फिल्मों और धारावाहिकों में अश्लीलता है। युवा पीढ़ी इस तरह की सामग्री की ओर आकर्षित हो रही है।
श्लीलता युवाओं को भटका रही है
आध्यात्मिक शिक्षा की पैरवी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा मेरा उद्देश्य लोगों को बिना किसी दवा का सेवन किए स्वाभाविक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन करना है। उन्होंने समाज में फैल रही अश्लीलता पर चिंता जताते हुए कहा अश्लील फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। यहां तक कि फिल्मों और धारावाहिकों में भी इतनी अश्लीलता है जो युवाओं को भटका रही है। उन्होंने कहा हमें यह देखना होगा कि वे इस तरह की सामग्री के बहकावे में न आएं।
सनातन में इस्लाम और ईसाई धर्म की मूल बातें भी हैं
योग गुरु ने बाबा रामदेव ने कहा कि वह हमेशा लोगों से सनातन का अनुसरण करने का आग्रह करते हैं क्योंकि यह सभी धर्मों को जोड़ता है। "मैंने सनातन शब्द का प्रयोग किया है क्योंकि इसमें हमारी सभी सनातन विचारधारा और मूल्यों का लोकाचार है। यह हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिद्ध सहित सभी धर्मों को समाहित करता है। सनातन में इस्लाम और ईसाई धर्म की मूल बातें भी हैं। सनातन एक गैर-विवादास्पद शब्द है। जिसका किसी विशेष धर्म या राजनीतिक एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है।
रामदेव ने बताया कि मीरामार बीच पर तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान 'सनातन संगीत महोत्सव' समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इस महोत्सव में जाने-माने गायक कैलाश खेर शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications