जेल में संजू बाबा से मिले रामदेव, जल्द बाहर आने की प्रार्थना की

मुंबई। आर्म्स एक्ट में आरोपी संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल में अपनी सजा काट रहे हैं और वह अगले महीने जेल से बाहर आ रहे हैं। इस बीच बाबा रामदेव उनसे मिलने गुरुवार को यरवदा जेल पहुंचे। बाबा रामदेव गुरुवार को पुणे की यरवदा जेल में कैदियों को योग सिखाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य कैदियों के साथ संजय दत्त से भी मुलाकात की और उनसे कुछ देर अकेले में भी बात की।

Baba Ramdev meets Sanjay Dutt in the Yerwada jail in Pune

इस वक्त संजय दत्त जेल में अन्य कैदियों की तरह कैदियों की पोशाक में थे। संजय दत्त 25 फरवरी को यरवदा जेल से बाहर आ रहे है। उन्हे जेल के भीतर उनके बेहतर व्यवहार की वजह से तकरीबन तीन महीने पहले ही जेल से रिहा किया जा रहा है। संजय दत्त से मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने उनसे कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि जल्द से जल्द वही जेल से बाहर आये।

आपको बता दें कि बाबा रामदेव इससे पहले भी एक दूसरे से मिल चुके हैं। दोनों पिछले साल सितंबर माह में गणेशोत्सव में मिल चुके हैं। संजय उस वक्त पैरोल पर बाहर थे। सूत्रों की मानें तो जल्द ही बाबा रामदेव पर एक फिल्म बनने वाली है। फिल्म में बाबा रामदेव की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+