बाबा रामदेव का 'दिव्य जल', दिवाली से पहले बाजार में उतारने की तैयारी
'दिव्य जल' एक मिनरल वाटर है, जिसे दिवाली पर बाजार में उतारने की तैयारी है।
नई दिल्ली। अपना कारोबार फैलाने में जुटे बाबा रामदेव अब पानी भी बेचेंगे। खबर है दिव्य जल ब्रांड के नाम से बाबा की कंपनी पतंजलि पानी बेचने की तैयारी में है। तीन से छह महीने के अंदर देश भर में 'दिव्य जल' उपलब्ध होगा।

'दिव्य जल' एक मिनरल वाटर है, जिसे दिवाली पर बाजार में उतारने की तैयारी है। दावा किया गया है कि यह हिमालय की तलहटी का जल है, जिसे मिनरल वाटर के रूप में बाजार में बेचा जाएगा।
रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया है कि तीन से छह महीने के भीतर देश भर में 'दिव्य जल' उपलब्ध होगा। हालांकि दिव्य जल की बाजार में कीमत क्या होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रामदेव के प्रवक्ता ने बताया कि पतंजलि के हरिद्वार और लखनऊ स्थित फैक्ट्रियों में दिव्य जल को बोतलों में पैक किया जाएगा। 2018-19 के लिए एक हजार करोड़ रुपए की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बता दें कि शोध कंपनी यूरोमोनीटर इंटरनेशनल के अनुसार, 2016 में भारत में पेयजल बाजार का कारोबार 7,040 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था और 2021 में इसके 15,080 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें से सबसे बड़ा कारोबार पेयजल बिस्लेरी का है।












Click it and Unblock the Notifications