राम रहीम मामले में राखी सावंत का खुलासा, कहा- हनीप्रीत के पास है बाबा के काले कारनामों की सीडी

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim और Honeypreet के रिश्तो पर Rakhi Sawant ने किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। साध्वियों के साथ रेप करने के जुर्म में 20 साल के लिए जेल के अंदर गए सेल्फ मेड गॉड राम रहीम का कच्चा चिठ्ठा अब लोगों के सामने आ चुका है जबकि उसकी चहेती हनीप्रीत इंसा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है तो इसी बीच हनीप्रीत और राम रहीम पर तीखी टिप्पणी बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत ने की है।

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राखी ने कहा कि राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बगैर नहीं रह सकते हैं, कभी भी बाप-बेटी के रिश्ते ऐसे नहीं होते। उनके बीच कोई न कोई संबंध था। हनीप्रीत के अंडरग्राउंड होने के पीछे भी कोई बड़ा कारण है। हो न हो बाबा के करतूतों की सीडी उसके पास है, तभी वो फरार चल रही है। उसे डर है कि कही उसके और बाबा के संबंधों की पोल न खुल जाए।

    राखी सावंत

    राखी सावंत

    आपको बता दें कि राखी खुद कुछ वक्त पहले राम-रहीम के साथ एक सेल्फी को लेकर चर्चा में थीं। उस समय राखी और बाबा राम रहीम के बीच संबंध को लेकर भी खबरें आई थी। कहा ऐसा भी जा रहा था कि राखी अपने गिरते करियर को लेकर राम रहीम के साथ जुड़ गई है। वहीं राम रहीम को भी बॉलीवुड में अपनी पैठ जमाने के लिए राखी का सहारा लेना पड़ा था।

    मुझे शराब ऑफर किया गया

    मुझे शराब ऑफर किया गया

    राखी ने उस पर भी सफाई देते हुए कहा कि मैं निमंत्रण पर डेरा सच्चा सौदा गई थी। हमने वहां कुछ फोटो क्लिक कराई। उसके बाद मैं बाबा के गुफा में गई, जहां मुझे शराब ऑफर किया गया। गुफा में कई महिलाएं और पुरुष भी मौजूद थे। मैनें उनके साथ भी फोटो क्लिक कराई।

    बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव

    बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव

    राखी ने कहा कि बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव था। वो अपनी संपत्ति से लेकर बेटियों को भी डेरा के हवाले कर देते थे। हनीप्रीत के साथ की गई बातचीत के अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हनीप्रीत राम रहीम के नियंत्रण में थी। उसे डर है कि अगर वो पुलिस से हत्थे चढ़ गई तो बाबा के सारे राज खुल जाएंगे।

    बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव

    बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव

    राखी ने कहा कि बाबा का भक्तों में काफी प्रभाव था। वो अपनी संपत्ति से लेकर बेटियों को भी डेरा के हवाले कर देते थे। हनीप्रीत के साथ की गई बातचीत के अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हनीप्रीत राम रहीम के नियंत्रण में थी। उसे डर है कि अगर वो पुलिस से हत्थे चढ़ गई तो बाबा के सारे राज खुल जाएंगे।

    राम रहीम पर बन रही है फिल्म

    राम रहीम पर बन रही है फिल्म

    आपको बता दें कि कल तक भगवान की तरह पूजा जाने वाला राम रहीम आज खलनायक बनकर लोगों के सामने आ चुका है इसलिए अब उसके रीयल जीवन पर फिल्म भी बनने जा रही है। खबर है कि फिल्म में राम-रहीम का रोल रजा मुराद करेंगे जबकि हनीप्रीत के रोल में राखी सावंत को ही साइन किया गया है। दिल्ली में फिल्म की शूटिंग होगी और एजाज खान इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष मिश्रा करेंगे। फिल्म में राम रहीम के गुरू बनने से लेकर के जेल जाने की स्टोरी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+