'गुरमीत ने टेंट में 15 साल की लड़की से किया रेप, मैं बाहर खड़ा सुनता रहा उसकी सिसकियां'

'गुरमीत कर रहा था रेप, मैं बाहर खड़ा सिसकियां सुनता रहा'

नई दिल्ली। सोमवार को सीबीआई अदालत ने रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को गुरमीत को दो साध्वियों से रेप का दोषी पाया था। ये मामला 2002 का है, उसे 15 साल बाद सजा मिली है। 1990 में डेरा प्रमुख के काले कारनामों का चिट्ठा अब खुलने लगा है। दो साध्वियों के बयानों के आधार पर गुरमीत को जेल होने के बाद उसकी दहशत के चलते चुप कई लोग उसके हवस की कहानियों को बताने लगे हैं। गुरमीत के एक गार्ड ने भी उसके हवस की कहानी बताई है।

baba ram rahim bodyguard reveals his rape and murder story

टेंट में ले जाकर किया था नाबालिग लड़की का रेप

टेंट में ले जाकर किया था नाबालिग लड़की का रेप

राम रहीम के गार्ड रहे बेअंत सिंह ने बताया है कि कैसे ये बाबा लोगों को मारकर गड़वा देता था और नाबालिग लड़कियों का रेप करता था। बेअंत सिंह ने बताया कि 1995-1996 में माउंट आबू में गुरमीत सिंह ने 15-16 साल की लड़की को बुलाया और टेंट में ले जाकर उसका रेप किया। बेअंत ने बताया कि वो टेंट के बाहर पहरा दे रहा था और उसने लड़की के रोने की आवाज सुनी थी। बेअंत ने बताया है कि इसके बाद उस लड़की को डेरे में भेज दिया गया, जहां कई बार उसने इस लड़की को गुफा में बुला रेप किया।

गुफा में हर रोज जाती थी नई लड़की

गुफा में हर रोज जाती थी नई लड़की

बेअंत सिंह ने बताया कि डेरे के भीतर एक गुफा बनी हुई थी। इस गुफा में ही बाबा रात को रहता था, वो हर रात को इस गुफा में अलग लड़की को बुलाता था और उससे संबंध बनाता था। उसने बताया कि वो ऐसी करीब 250 लड़कियों को जानता है, जिन्हें गुरमीत ने अपनी हवस का शिकार बनाया। डेरे में करीब 450 लड़कियां रहती हैं।

 मारकर डेरे के बाग में दबा दी जाती थी लाश

मारकर डेरे के बाग में दबा दी जाती थी लाश

बेअंत ने बताया है कि कि डेरे में 100 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की गई हैं। गुरमीत लोगों को मारकर सिरसा की भाखड़ नहर में बहा देता था। बेअंत ने बताया कि लोगों की हत्या करता था और बताया जाता था कि ये गुरू को याद करते हुए स्वर्गलोक चला गया है। कई लोगों को मारकर डेरे के बाग में दबाया गया। इतना ही नहीं गुरमीत खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की भी फिराक में था, राजनेताओं को अपने सामने नतमस्तक देख उसने अपनी पार्टी बनाने का ख्वाब पाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+