गुरमीत राम रहीम की 28 साल पुरानी तस्वीर हुई वायरल, टीशर्ट में दिख रहा

सामने आई गुरमीत राम रहीम की 28 साल पुरानी तस्वीर, टीशर्ट में दिख रहा

नई दिल्ली। बलात्कार के दोषी पाए गए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के रहन-सहन को लेकर लगातार कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसस बीच उसकी पुरानी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 1990 में गुरमीत को डेरा प्रमुख की कुर्सी मिली थी, जिसके बाद वो चर्चा में आया था। डेरा प्रमुख बनने से पहले की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

baba Ram Rahim 28 year old photo goes viral

28 साल पहली है तस्वीर

28 साल पहली है तस्वीर

जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है उसे 28 साल पुराना बताया जा रहा है। उस समय गुरमीत डेरा प्रमुख नहीं बना था। इसमें गुरमीत सफेद टीशर्ट में नजर आ रहा है। उस वक्त उसकी उम्र 22 साल की थी।

तीन बेटियां एक बेटे के पिता है गुरमीत

तीन बेटियां एक बेटे के पिता है गुरमीत

विवावित बाबा गुरमीत राम रहीम की तीन बेटियां हैं। गुरमीत की बड़ी बेटी चरणप्रीत इंसा है और छोटी बेटी अमनप्रीत इंसा है। दोनों की शादी हो चुकी है। गुरमीत के साथ फिल्मों में काम करने वाली हनीप्रीत इंसा गोद ली हुई बेटी है। हनीप्रीम गुरमीत की फिल्म में एक्टिंग और निर्देशन कर चुकी है। बेटा जसप्रीत डेरा का काम देखता है। गुरमीत राम रहीम का का बेटा जसप्रीत इंसा है। जसप्रीत डेरा सच्चा सौदा के काम देखता है। गुरमीत राम रहीम की पत्नी हुस्नमीत इंसा हैं। हुस्नमीत बठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह की बेटी हैं। गुरमीत राम रहीम को 1990 में शाह सतनाम सिंह ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने इस पर सोमवार को सजा सुनाने का ऐलान किया है। अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत सिंह को रोहतक जेल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+