बाहुबली के डायरेक्टर राजमौली कोरोना से संक्रमित, घर पर ही चल रहा इलाज
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई है। जिसमें अमिताभ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय जैसी कई हस्तियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब साउथ के बड़े डायरेक्टर एसएस राजमौली को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने ट्विटर पर की है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें और उनकी फैमिली को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। जिस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आइसोलेट करने की सलाह दी है। उनके परिवार के लोगों में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी की हालत सही बताई जा रही है। उन्होंने लिखा कि वो एंटीबॉडी डेवल्प होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकी प्लाज्मा डोनेट कर सकें।
अमिताभ बच्चन भी अस्पताल में
आपको बता दें कि इससे पहले बच्चन परिवार कोरोना से संक्रमित हुआ था। जिसमें अमिताभ, अभिषेक, आराध्या और ऐश्वर्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसमें से आराध्या और ऐश्वर्या की रिपोर्ट तो निगेटिव आ चुकी है, जबकि अमिताभ और अभिषेक का इलाज अभी भी चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications