B20 Summit: भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO का अहम रोल: PM मोदी
B20 Summit India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजनेस 20 (बी20) समिट इंडिया 2023 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने करोड़ों लोगों की जान बचाई। 150 देश को भारत ने दवाई पहुंचाई। ये सेलिब्रेशन इनोवेशन का है तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस बार भारत में त्योहारों का सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया है। यह जश्न चंद्रमा पर चंद्रयान के पहुंचने का है। भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO ने अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है, जिस पर हर भारतवासी को गर्व है।
मालूम हो कि पीएम मोदी ने इसके पहले खुद जानकारी देते हुए कहा था कि दोपहर 12 बजे मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण G20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।
बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक जी 20 संवाद मंच है। 2010 में स्थापित, B 20, G 20 में सबसे प्रमुख भागीदारी समूहों में से एक है, जिसमें कंपनियां और व्यावसायिक संगठन भागीदार हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि बी20 आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्रवाई योग्य नीति सिफारिशें देने का काम करता है।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दिल्ली में तीन दिवसीय बी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शिखर सम्मेलन में शामिल हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को समिट में शामिल हुए थे, बी 20 शिखर सम्मेलन में हुई चर्चाओं ने जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक महत्वाकांक्षी जलवायु परिवर्तन को वित्तपोषित करने के लिए नवीन वित्तीय तंत्र, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सरकारी समर्थन की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ।
25 अगस्त को शुरू हुआ शिखर सम्मेलन
तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 25 अगस्त को शुरू हुआ और इसका विषय RAISE- जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, टिकाऊ और न्यायसंगत व्यवसाय है। इसमें लगभग 55 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications