''प्रधानमंत्री को राजनीति छोड़ मंदिर में घंटा बजाना चाहिए"
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और काबीना मंत्री आजम खां ने दादरी मामले पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम को अब राजनीति छोड़ देना चाहिए।
आजम खां ने कहा कि दादरी मामले में अखलाक के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा भाजपा को अधिक लग रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को दिक्कत है तो पीएम और अखिलेश से कहकर पैसा वापस करा दें।
आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियसत छोड़कर मंदिर में घंटा बजाना चाहिए। आजम खां ने यह बयान उस बात पर दिया जिसमें पीएम ने कहा था कि दादरी मामले पर काफी राजनीति हुई।
गौरतलब है कि अखलाक की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने परिवार को लखनऊ बुलाकर उन्हें 45 रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। वहीं मुआवजे पर अन्य विपक्षी दलों ने निशाना साधते हुए कहा था कि अन्य समुदाय के लोगों को 20 हजार का भी मुआवजा नहीं दिया जाता है।
आपको बता दें कि तमाम वाद-विवाद के बाद अखलाक के परिवार को दादरी का बिसाड़ा गांव छोड़ना पड़ा। परिवार दिल्ली के एयरफोर्स कॉलोनी में रहने लगा है।













Click it and Unblock the Notifications