आजम खान की मांग गिरा दो ताजमहल और अन्य गुलामी की निशानी को
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के आला नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने ताजमहल को गिरा देने को कहा है। आजम खान ने ताजमहल, सहित राष्ट्रपति भवन और संसद भवन को गुलामी की निशानी बताते हुए इसे गिरा देने की सलाह दी है।

एक कार्यक्रम में रामपुर में बोलते हुए आजम खान ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों की इमारतें हमें गुलामी की याद दिलाती है। मुगलों ने अपनी यादों सहित कुतुबमीनार, जामा मस्जिद और ताजमहल को बनाया है जो हमें गुलामी की याद दिलाता है ऐसे में इसे गिरा देना चाहिए।
आजम खान ने कहा कि ये सभी इमारते हमारी गुलामी की निशानी हैं जिसका कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं इन जगहों से आने वाले खजाने का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं जेएनयू में छात्रों के खिलाफ हुई कार्यवाही और वकीलों के हमले पर आजम खान ने हमला बोलते हुए कहा कि जेएनयू के बच्चे बागी है लेकिन वह मजहबी लोगों से बेहतर हैं जो लोगों धर्म के नाम पर भड़काते हैं।












Click it and Unblock the Notifications