आजम खान की 'आंखों में आंखें..' वाली टिप्पणी पर बेगम फातिमा ने कही चौंकाने वाली बात

नई दिल्‍ली। इस वक्त सपा सांसद आजम खान द्वारा महिला सांसद को लेकर दिए गए आपत्‍तिजनक बयान के विरोध में लोकसभा में सभी महिला सांसदों के तल्‍ख तेवर देखने को मिले हैं, इन सभी सांसदों ने एक सुर में उनके निलंबन की मांग की है। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्‍य सांसदों ने इस मामले को निंदनीय बताया है। स्‍मृति ईरानी ने तो आजम खान को पुरुष सांसदों पर धब्‍बा तक बता दिया है तो वहीं खुद शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम खान के निलंबन की मांग की है।

 आजम खान के 'गंदे' बोल पर बेगम की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

आजम खान के 'गंदे' बोल पर बेगम की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

लेकिन इसी बीच सबसे चौंकाने वाला बयान आजम खान की पत्नी ताजीम फातिमा का आया है, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ताजीम ने कहा कि आजम खान के खिलाफ ये साजिश है, जिससे कि वो संसद में बोल नहीं पाएं, यह सब उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है, उर्दू भाषा में ऐसी मिठास है जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कुछ गलत कहा है, वो ऐसे नहीं हैं, उन्हें जया प्रदा के मामले में भी फंसाया गया था।

क्या कहा था आजम खान ने

क्या कहा था आजम खान ने

गुरुवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने चेयर पर बैठीं रमा देवी के लिए कहा कि आप बहुत प्यारी हैं, आपकी आंखों में देखकर मैं बोलता रहूं। इस पर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया और कहा कि उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

रमा देवी ने कही ये बात

रमा देवी ने कही ये बात

आजम खान की टिप्पणी पर रमा देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'उन्होंने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जयाप्रदा जी के बारे में क्या कहा था। उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं लोकसभा स्पीकर से मिलकर निवेदन करूंगी कि उनकी सदस्यता समाप्त की जाए। आजम खान को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।' गौरतलब है कि आजम खान के बयान पर रमा देवी ने गुरुवार को लोकसभा में भी आपत्ति जताई थी और बाद में सदन की कार्यवाही से इस टिप्पणी को हटा दिया गया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-माफी मांगे आजम

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-माफी मांगे आजम

आजम के बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनको अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस पर आजम ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किसी बात की मांगनी चाहिए। आजम खान ने यहां तक कह दिया कि अगर मेरा बयान महिला विरोधी है, या इसमें कुछ गलत है तो मैं अभी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+