आजम खां ने चुनाव आयोग को अपमानित किया, रैली जारी

चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद भी आजम खां ने सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा कर लोगों को संबोधित किया। यहां लोगों को संबोधित किए जाने के दाैरान आजम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव आज पर्चा भरने जा रहे हैं। मुलायम को जिताने की बात को लेकर उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की। हालांकि चुनाव अयोग की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
चुनाव आयोग ने भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह समेत आजम खां पर रैली और जनसभा करने पर रोक लगाई थी। लेकिन आयोग के नियमों का उल्लघंन करते हुए आजम ने सोमवार को सारी हदें तोड़ दी हैं। आजम ने आयोग को यह भी चेतावनी दी है कि वो इस बात के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। हालांकि अभी तक सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कोई भी औपचाचरिकता नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications