आजम खां ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की

Azam Khan
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के मंत्री आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की है। आजम खां ने यह तुलना लखनऊ में भाजपा की युवा इकाई द्वारा किये गये हिंसक प्रदर्शन के बाद की, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आजम खां ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार लखनऊ में कहर बरपाया, वह किसी आतंकी वारदात से कम नहीं था।

इस बयान पर भाजपा पलटवार करते हुए आजम खां पर हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आजम खान को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो वह इसे साबित करें।

जरूर पढ़ें- यूपी के बारे में अनसुनी बातें

पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार के बचाव में बेबुनियाद व मनगढ़ंत तर्क गढ़े जा रहे हैं। अखिलेश सरकार बताए कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पास से कितने बम और हथियार बरामद किए हैं कि उन्हें आतंकवादी कहा जा रहा है। पाठक ने कहा कि वास्तव में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किए और पुलिस के बर्बर व्यवहार को छिपाने के लिए सरकार में बैठे लोग कुर्तक गढ़ रहे हैं।

ज्ञात हो कि तीन दिन पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर सोमवार को पुलिस ने लाठी चार्ज किया था, जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+