जया प्रदा पर दिए विवादित बयान पर आजम खान ने दे डाली ये चुनौती
Recommended Video
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जया प्रदा को लेकर दिए अपने बयान की वजह से विवादों में हैं। लेकिन आजम खान ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने किसी का नाम लिया है तो मैं लोकसभा चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लूंगा। बता दें कि आजम खान ने एक रैली को संबोधित करते हुए जया प्रदा का लेकर शर्मनाक बयान दिया था, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए थे।

मैंने किसी का नाम नहीं लिया
आजम खान ने कहा कि मैंने कहा कि लोग किसी का असली चेहरा पहचानने में बहुत समय लेते हैं। खान ने कहा कि मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था, जिसकी तबियत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने साथ 150 राइफल लेकर आया और बोला कि उसने अगर आजम खान को देखा तो गोली मार देगा। मेरे नेताओं ने भी गलती की, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उसके शरीर के नीचे आरएसएस की पैंट है। उस आदमी ने नीचे आरएसएस का पैंट पहना है। अपने इसी बयान पर सफाई देते हुए आजम खा ने कहा कि मैंने किसी का भी नाम नहीं लिया है।
17 साल पहले मैं उंगली पकड़कर लाया
आजम खान ने कहा कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है।रामपुर की जिस रैली में आजम खान से अमर्याजित टिप्पणी की उस मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में आजम खान ने महिला नेता के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। आजम खान ने कहा कि क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 बरस जिसने रामपुर वालों का खून पीया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए। जिसका हमने पूरा ख्याल रखा। उसने हमारे ऊपर क्या-क्या आरोप नहीं लगाए।
मीडिया मुझे पसंद नहीं करता
खान ने मीडिया पर उनके बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से दुखी हूं कि मीडिया मुजे पसंद नहीं करता है, मैं भी उन्हें पसंद नहीं करता हूं। इन लोगों ने देश को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए जया प्रदा ने कहा था कि जिसे हमने भाई कहा उसने मुझे नाचने वाली कहा। आजम खान ने मुझे हमेशा जलील किया, मुझे अपमानित किया। वो मेरी बलि तक दे सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications